सरसों और चना की तेजी मंदी ,भाव भविष्य स्पेशल रिपोर्ट

*न्यूज अपडेट*
*चना*
देशी चने की आवक उत्पादक मंडियों से पूरी तरह से समाप्त हो गयी है मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, बिनागंज, ग्वालियर, जबलपुर आदि किसी भी मंदी में आवक का प्रेशर नहीं है इसके साथ राजस्थान की मंडियों में भी आवक करीब करीब समाप्त होने लगी है लोकल दाल मिले निचले भाव में अब माल पकड़ने लगे है उत्पादन में कमी तथा किसी भी मंडियों में माल खपत के अनुरूप नहीं होने से तथा किसी भी देश से आयात पड़ता नहीं लगने से और नई फसल आने में अभी काफी लम्बा समय बाकी होने से देसी चने के वर्तमान भाव में 200/300 रु की तेजी की संभावना जानकारों द्वारा बताई जा रही है
USDA द्वरा जारी उत्पादन अनुमान के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में चने का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 29% घटकर 137600 टन होने का अनुमान लगाया जा रहा है चना काटा में फिलहाल ग्राहकी का सपोर्ट कम है मगर आगे जल्द मांग निकलने की संभंवना है जिससे चने में मंदी की संभावना दिखाई नहीं दे रही है घरेलु उत्पादन में कमी तथा आगे त्योहारी खपत तथा बेसन की खपत को देखते हुए मिल वाले निचले भाव में अपनी खरीदी बढ़ा रहे है जिससे आगे चने के भाव 6000 रु की स्तर पर पहुचने की संभावना अनुभवी व्यापारियों द्वारा बताई जा रही है

*सरसों*

*सरसों- सरसों का भविष्य तेजी का*

★ सरसों में बीते एक सप्ताह से भारी उतार-चढ़ाव का माहौल देखा गया।
★ ऊंचे भावों पर सरसों में मिलर्स की खरीदी कमजोर पड़ी।
★ सरकार द्वारा खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटने से सरसों तेल की मांग रुकी।
★ मांग रुकने से कीमतों में अस्थाई गिरावट।
★ मिलर्स की सरसों में खरीद कम करना उपरोक्त बड़ा कारण।
★ सटोरिये लगातार तेजी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
★ सरसों का घरेलू बाजार में स्टॉक खपत के मुकाबले कम।
★ किसान सरसों का भाव 10000 रुपए के पहुंचने के इंतजार में, हाथ रोककर कर रहे हैं बिक्री।
★ नई फसल आने में अभी 5-6 माह का समय शेष।
★ आने वाला समय सरसों तेल की खपत का।
★ यूपी में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने से सरकार की निगाहें तेल बाजार की तेजी पर टिकी।
★ सरकार ने तेलों की तेजी को रोकने के प्रयास शुरू किये।
★ यूपी सरकार ने सभी व्यापारियों से तिलहन स्टॉक की जानकारी मांगी।
★ यदि सरकार तिलहनों पर स्टॉक सीमा लागू कर भी दे तब भी बाजार अस्थाई गिरावट के बाद चलेगा क्योंकि बाजार में माल नहीं।
★ सरसों तेल की आने वाले माहों में शानदार खपत रहती है।
★ सरसों तेल का बाजार में कोई विकल्प नहीं।
★ भविष्य मजबूत रहने की प्रबल संभावना।
★ वर्तमान में जयपुर में सरसों 8700 रुपए दिल्ली में 8500 रुपए व आगरा में सलौनी 9400 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
★ सरसों तेल का भाव 1785/1800 रुपए प्रति 10 किलो रहे।