ग्वार बेल्ट में बारिश के बावजूद भी ग्वार ओर ग्वार गम में तेजी ,देखे आज के ताजा मंडी भाव ,मंडी भाव राजस्थान

प्रदेश के प्रमुख मंडियों के ताजा भाव की जानकारी

***नोखा(बीकानेर)**10/09/2021**

रिपोर्ट
🌿मोठ 🌿*
*6700-7000(नया मोठ)

पुराना मोठ 6000 से 6800

🌿मूंग🌿*
5800-6400*

🌿ग्वार🌿6100/6400 ( NCDEX वायदा बाजार में आज गणेश चतुर्थी पर अवकाश रहा )

नोहर ग्वार भाव 6700

आदमपुर 6600

( आज नागौर गंगानगर हनुमानगढ़ बीकानेर के क्षेत्रों में अच्छी बारिश के समाचार मिलें है )

🌿चना नया🌿*
5200/5150

🌿मेथी नई 🌿*7000/7150

मेथा 7000 से 7500*🌿

नया जीरा 🌿*
12500/14000*

🌿इसबगुल नया 11800 से 13600

*🌿काला तिल🌿* 8800 से 8900

🌿कणक🌿*
1900/2030*

🌿रायडा सरसो नया 🌿*
7100/7300*

🌿मतीरा बीज🌿* 7100 से 7200

काकड़िया बीज🌿* 7600*

तारामीरा 5800 से 6600——-

नोहर मंडी भाव

चना 5211
गुवार 6400 6700
सरसों 7800 8190
अरण्डी 5700 6330
कंनक 1820
मुगफली 5000 6050
नरमा 6700

*सरसो*

➡️सरसो की हाजिर मांग बने रहने से कीमतों में कल भी तेजी आयी

➡️ सितम्बर वायदा 86 अंकों की बढ़त के साथ 8720 पर बंद हुआ

➡️ आगे सरसो में तेजी देख स्टॉकिस्ट हर भाव पर खरीदी कर रहे हैं

➡️सरसो की पेराई करने वाली अधितर मिले बंद पड़ी है

➡️सरसो की ऊँची कीमतों की वजह से क्रशिंग मार्जिन माइनस चल रहा है

➡️वहीं सरसो तेल की मांग पाम और सोया तेल से ऊँचे होने की वजह से कमजोर है

➡️कल सरकार ने नोटिफिकेशन जारी स्टॉक डिक्लेअर करने का आदेश दिया

➡️ स्टॉक डिक्लेअर करने के आदेश से सरसो पर खास असर नहीं दिखेगा

➡️अभी भी सरसो की नयी फसल आने में 4-5 महीने का वक्त है

➡️ऐसे में निकट भविष्य में तेजी रुकते नहीं दिख रही

➡️जयपुर सरसो घट बढ़ के साथ 9500 तक पहुंचने की उम्मीद

*समाचार*
10-09-21
*खाद्य तेलों के दाम पर करीबी नजर रखे हुये है सरकार*
✿नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा)
सरकार खाद्य तेलों की दैनिक कीमतों और इसके आयात पर ‘करीबी निगाह’ रखे हुये है ताकि खाद्य तेलों की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए उचित उपाय किया जा सके। एक सरकारी बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

घरेलू बाजार में खाद्यतेल की कीमतें उच्च स्तर पर चल रही हैं। केंद्र सरकार ने खुदरा कीमतों को कम करने के लिए पाम तेल सहित कच्चे और रिफाइंड खाद्य तेलों पर आयात शुल्क पहले ही कम कर दिया है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा, ‘‘खाद्य तेलों के उत्पादन, आयात और कीमतों पर दैनिक हिसाब से कड़ी नजर रखी जाती है ताकि खाद्य तेल की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए उचित उपाय किए जा सकें।’’

खाद्य सचिव की अध्यक्षता में कृषि-जिंसों पर एक अंतर-मंत्रालयी समिति भी किसान, उद्योग और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद्य तेल सहित कृषि वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता की बारीकी से निगरानी करने के लिए मौजूद है।

बयान में कहा गया है कि समिति साप्ताहिक आधार पर कीमतों की स्थिति की समीक्षा करती है, घरेलू उत्पादन, मांग, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की मात्रा के आधार पर खाद्य तेलों और अन्य खाद्य पदार्थों के संबंध में प्रासंगिक उपायों पर विचार करती है।

उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के अनुसार, नवंबर 2020 से जुलाई 2021 के दौरान वनस्पति तेलों (खाद्य और अखाद्य तेल) का कुल आयात दो प्रतिशत घटकर 96,54,636 टन रह गया, जबकि पिछले तेल वर्ष (नवंबर-अक्टूबर) की समान अवधि में यह आयात 98,25,433 टन का हुआ

New Delhi

*दैनिक दाल-दलहन व अनाज बाजार समीक्षा..*

*चना..कमजोर मांग से नरम..तुवर-उड़द..सुस्त कारोबार के बीच गिरावट..गेहूं..लिवाली घटने से मंदी का रूख..*

दाल-दलहन बाजार में दाल मिलों की मांग कमजोर पड़ने से चना, तुवर एवं उड़द में नरमी का रूख देखा गया। चना का व्यापार आज 75 रूपए की मंदी के साथ बंद हुआ, जबकि तुवर व उड़द में 50 रूपए घटकर सुने गये। अनाज बाजार में एक दिन पूर्व दर्ज की गई तेजी के बाद लिवाली घटने से गेहूं दड़ा मिल पहुंच और चक्की पहुंच 10 रूपए प्रति क्विंटल घट गये।

*सरकार ने एक दिन पूर्व रबी विपणन सीजन 2022-23 के लिये रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन कीमतों में बढोत्तरी करने की घोषणा की थी, लेकिन इसका स्थानीय थोक दाल-दलहन बाजार पर कोई सकारात्मक असर नही हुआ।*
दिल्ली दाल-दलहन बाजार में मिलों की मांग कमजोर रहने से *चने* की कीमतें 75 रूपए प्रति क्विंटल की नरमी के साथ सुनी गयी। लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चने की कीमतें 5450/5475 रूपए एवं मध्य प्रदेश लाईन के माल का व्यापार 5350/5375 रूपए प्रति क्विंटल पर रह गया, जबकि *कानपुर* में चने की कीमतें घटकर 5525/5550 रूपए प्रति क्विंटल सुनी गयी। इसके अलावा *बीकानेर* में चने का व्यापार 50 रूपए घटकर 5225/5250 रूपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। *इंदौर दाल-दलहन बाजार* में चने का व्यापार 5500/5525 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ। *अकोला मंडी* में चने की कीमतें 50 रूपए घटकर 5375/5400 रूपए प्रति क्विंटल पर बंद हुई। जानकारों के अनुसार, *सरकार ने रबी सीजन 2022-23 के लिये चने का एमएसपी 5230 रूपए प्रति क्विंटल तय किया है।*
मिलों की पूँछपरख नही निकलने से दिल्ली दाल-दलहन बाजार में *तुवर* की कीमतें 50 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ सुनी गयी। लैमन तुवर की कीमतें 6625/6650 रूपए एवं महाराष्ट्र लाईन के माल का व्यापार 6825/6850 रूपए प्रति क्विंटल पर रह गया, जबकि नये माल का व्यापार भी 6825/6850 रूपए प्रति क्विंटल पर सुना गया। *मुंबई दाल-दलहन बाजार* में लैमन तुवर की कीमतें 6525/6550 रूपए एवं पुराने माल का व्यापार 6425/6450 रूपए प्रति क्विंटल रह गया, जबकि *चैन्नई दाल-दलहन बाजार* में लैमन तुवर की कीमतें घटकर 6475/6500 रूपए प्रति क्विंटल पर सुनी गयी।
मिलों का सुस्त कारोबार के बीच *उड़द* की कीमतें 50 रूपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ सुनी गयी। दिल्ली दाल-दलहन बाजार में उड़द एफएक्यू का व्यापार 7175/7200 रूपए तथा एसक्यू की कीमतें 8275/8300 रूपए प्रति क्विंटल रह गयी, जबकि *चैन्नई दाल-दलहन बाजार* में उड़द एफएक्यू की कीमतें 6925/6950 रूपए एवं एसक्यू की कीमतें 8025/8050 रूपए प्रति क्विंटल बंद हुई। *मुंबई दाल-दलहन बाजार* में नये उड़द एफएक्यू की कीमतें 50 रूपए घटकर 7125/7150 रूपए एवं पुराने माल का व्यापार 50 रूपए घटकर 7025/7050 रूपए प्रति क्विंटल पर सुनी गयी।
मिलों का कमजोर उठाव के बीच मुंबई दलहन बाजार में सूडान और रूस के *काबली चना* की कीमतों में 50/100 रूपए की गिरावट के साथ कीमतें क्रमशः 5600/5950 रूपए और 5100 रूपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी तरह *तंजानिया चना* की कीमतें भी मुंबई में 50 रूपए घटकर 5150/5350 रूपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली अनाज बाजार में एक दिन पूर्व दर्ज की गई तेजी के बाद लिवाली घटने से *गेहूं* दड़ा मिल पहुंच और चक्की पहुंच 10 रूपए घटकर क्रमशः 2075/2080 रूपए व 2085/2090 रूपए प्रति क्विंटल रह गया।

इस बार की वर्षा ऋतु का उत्तर भारत से सम्बंध धूप छाव सा है, कई इलाकों के लिए सौगात तो कई इलाकों में मॉनसून की नाराज़गी। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में अच्छी बरसात के बाद अगस्त सामान्य से कम बरसा लेकिन सिंतबर की शुरुआत अच्छी बारिश से हुईं। वर्तमान में भी मौसमी परिदृश्य भाद्रपद माह के अपने उसूलों पर खरा उतरने की ओर ही संकेत दे रहे है। नजर आने वाले कुछ दिनों के मौसम पर:

>> वर्तमान मौसमी प्रणाली

• सशक्त निम्न दवाब क्षेत्र कमजोर होता हुआ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी मध्यप्रदेश के केंद्रीय भागों पर बना हुआ है।

•मॉनसून की अक्षीय रेखा भी निम्न दवाब क्षेत्र के कमजोर होने के साथ ही अब उत्तर की ओर बढ़ रही है।

•11 सितंबर के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और सक्रिय मौसमी प्रणाली का विकास सम्भव।

•उत्तरी पाकिस्तान पर मौजूद एक पश्चिमी विक्षोभ।

•मैदानों में पूर्वा हवाओं और अरब सागर से उठती दक्षिण पश्चिमी हवाओं का बढ़ता प्रवाह।

>>10-14 सितंबर के दौरान मौसम:

>उपरोक्त मौसमी प्रणालियों के मद्देनजर उत्तर भारत मे सक्रिय मौसमी गतिविधियों का दौर आज मध्यरात्रि से शुरू होगा जिसके 14 सितंबर तक जारी रहने के आसार है।

> मुख्य तौर पर मौसमी गतिविधियों के देर रात से दिन के दूसरे पहर तक सक्रिय होने की उम्मीद है।

> सक्रिय मौसम के मुख्यतः दक्षिण व पश्चिम हरियाणा के साथ साथ दिल्ली एनसीआर, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी राजस्थान के 50-75% क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है और मैदानों के शेष भागों में 25-50% इलाकों में ही गतिविधियां सम्भावित है।

>> जिलावार मौसम पूर्वानुमान कुछ इस प्रकार है:

• पंजाब: – अधिकतर बादल छाए रहेंगे, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, होसियारपुर, बालाचूर, नवांशहर, जालंधर, मोगा, मनसा, बठिंडा, संगरूर, नभा, लुधियाना, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़, रूपनगर व सासनगर पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश सम्भव।

वज्रपात और तीव्र गरज ऊपर बताए गए स्थानों पर पृथक तौर पर तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

• हरियाणा और दिल्ली एनसीआर: – चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, दर्दपत, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह, मेवात, पलवल, सोनीपत, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश कई जगहों पर सम्भव।

उपर्युक्त स्थानों में दक्षिण हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वज्रपात की गतिविधियाँ और तेज से भारी बारिश हो सकती हैं।

• उत्तरप्रदेश: – ज्यादातर बादल छाए रहेंगे, राज्य के पश्चिमी भागों में तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है जिसमें सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, मथुरा, झांसी, एटा, मैनपुरी, बरेली, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर व नोएडा शामिल है।

जबकि हरदोई, कानपुर, लखनऊ, शाहजहाँपुर, गोरखपुर, ललितपुर, पीलीभीत, प्रयागराज, बाराबंकी, रायबरेली, फर्रुखाबाद, बाँदा, फतेहपुर, उन्नाव, बहराइच व शेष पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है।

• राजस्थान: – श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू,जयपुर, दौसा, कोटा, बूंदी, झुंझुनूं, सीकर, पिलानी, भरतपुर और अलवर व शेष पूर्वी राजस्थान में मध्यम हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

नोट: यह पूर्वानुमान वर्तमान मौसमी परिदृश्यों के आधार पर बनाया गया है, पल पल बदलते मौसम के साथ बाकी की जानकारी पेज पर समयानुसार जारी कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!