दैनिक दाल-दलहन व अनाज बाजार समीक्षा, चना,तूवर,मूंग,मटर,मोठ आदि की तेजी मन्दी रिपोर्ट

*दैनिक दाल-दलहन व अनाज बाजार समीक्षा…*

*चना…मांग कमजोर रहने से मंदी..तुवर..ग्राहकी कमजोर रहने से गिरावट..उड़द.. सीमित कारोबार के बीच नरमी..मूंग..बिक़वाली का दबाव बढ़ने से नरमी मसूर…मांग कमज़ोर रहने से गिरावट..*

दलहनों में सरकार की विभिन्न नये अधिनियम आने से कारोबारी दहशत में आ गये है। बीते एक माह के दौरान व्यापार पर तीन तरह की सरकारी कठिनाइयों का दबाव दलहन कारोबारियों को झेलना पड़ा है जबकि आगे भी कुछ नये नियमों के आने का अंदेशा बना हुआ है, जिससे अधिकतर कारोबारी उड़द, तुवर, मसूर, चना एवं मूंग की बिकवाली में आ गये है, जिसके चलते आज भी 50/75 रूपए का मंदा लिये बाजार बंद हुए। बनी हुई दालों की बिक्री 200/500 रूपए घटाकर दाल मिल वाले थोक में करने लगे है, जबकि *रिटेल में इस अवधि के दौरान 1 रूपए का भी मंदा नही आया है।* इसके अलावा बारीक चावल में भी अलग-अलग प्रजाति में 100 रूपए क़ीमतें और नीचे आ गयी।

राजस्थान सरकार ने कारोबारियों से एक बार फिर दलहनों के स्टॉक का ब्यौरा देने को कहा है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में कोई विशेष खबरें नही आ रही है, लेकिन कारोबारी दहशत में जरूर आ गई है।
दिल्ली दाल-दलहन बाजार में मिलों की मांग कमजोर रहने के चलते *चने* की कीमतें 75 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ सुनी गयी। लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चने की कीमतें 5325/5350 रूपए एवं मध्य प्रदेश लाईन के माल का व्यापार 5250/5275 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ, जबकि कानपुर में चने की कीमतें 5350/5375 रूपए प्रति क्विंटल सुनी गयी। *इंदौर दाल-दलहन बाजार* में चने की कीमतें 5225/5250 रूपए प्रति क्विंटल पर रही।
दिल्ली दाल-दलहन बाजार में मिलों की मांग घटने के चलते *तुवर* की कीमतें 100 रूपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ सुनी गयी। लैमन तुवर की कीमतें 6275/6300 रूपए एवं महाराष्ट्र लाईन के माल का व्यापार 6675/6700 रूपए प्रति क्विंटल पर सुना गया। *मुंबई दाल-दलहन बाजार* में लैमन तुवर की कीमतें 6025/6050 रूपए एवं नये माल का व्यापार 6325/6350 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ।
दिल्ली दाल-दलहन बाजार में मांग में गिरावट के चलते *उड़द* की कीमतें 100 रूपए प्रति क्विंटल घटकर सुनी गयी। दिल्ली बाजार में उड़द एफएक्यू की कीमतें 6775/6800 रूपए एवं एसक्यू की कीमतें 7175/7200 रूपए प्रति क्विंटल रह गयी, जबकि *चैन्नई दाल-दलहन बाजार* में उड़द एफएक्यू की कीमतें 6875/6900 रूपए एवं एसक्यू की कीमतें 7225/7250 रूपए प्रति क्विंटल सुनी गयी। *मुंबई दाल-दलहन बाजार* में नये उड़द एफएक्यू की कीमतें 50 रूपए घटकर 6575/6600 रूपए एवं पुराने माल का व्यापार 6475/6500 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ। इसके अलावा बरेली, विजयवाड़ा और केकड़ी के बाजारों में क्वालिटीनुसार *देशी उड़द* की कीमतों में 100/200 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी है।
मध्य प्रदेश की मंडियों से बिकवाली लगातार आने से *मूंग* की कीमतें दिल्ली दाल-दलहन बाजार में 100/200 रूपए और घटकर राजस्थान की पुरानी 6000/6200 रूपए एवं मध्य प्रदेश की नई 6400/6600 रूपए रह गयी।
दिल्ली दाल-दलहन बाजार में मिलों की मांग कमजोर रहने के चलते *मसूर* की कीमतें 50/75 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ सुनी गयी। कनाडा मसूर की कीमतें 6475/6500 रूपए एवं मध्य प्रदेश लाईन के माल का व्यापार 6625/6650 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के प्रमुख बाजार जैसे बरेली, कानपुर एवं उरई में देशी मसूर की कीमतें 25-100 रूपए प्रति क्विंटल क्वालिटीनुसार नरमी के साथ गयी।
दिल्ली अनाज बाजार में *बासमती प्रजाति* के सभी चावल घरेलू व निर्यात मांग ठंड़ी रह जाने से 50/100 रूपए घटकर 1121 सेला चावल की कीमतें 5100/5200 रूपए एवं स्टीम 5900 रूपए प्रति क्विंटल रह गयी, जबकि शरवती एवं 1509 में उसी अनुपात में मंदा आ गया।