Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon

आज के मौसम का ताजा पूर्वनुमान ,जानिए किस जगह बारिश होने या आंधी की सम्भावना

तात्कालिक पूर्वानुमान

| 13/06/2021|
—————————————-
•कल शाम आंधी तूफान के साथ बारिश के बाद अब मध्य रात्रि बाद उत्तरी पंजाब और तराई वाले इलाकों में नए बादलों का निर्माण हुआ जो अब अल सुबह तक तकरीबन संपूर्ण पंजाब के हिस्सों को अच्छी प्री मॉनसून बारिश की गतिविधियां दर्ज करा चुके है, बारिश की गतिविधियां चंडीगढ़ शहर के करीब इस समय देखी जा सकती है और हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान का रुख करती नजर आ रही है और बॉर्डर पर लगते इलाकों में शुरू हो चुकी है।

•आने वाले 2 से 4 घंटो के दौरान हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, भिवानी और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ और उत्तरी राजस्थान के हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर और दिल्ली एनसीआर के हिस्सों में:

•हल्की से मध्यम बारिश।
•एक दो जगह तेज़ बारिश का दौर।
•हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा।
•बादलों की गरज चमक भी।

•यह बादल दोपहर से पहले तक सक्रीय रहेंगे, कल की तरह ही शाम के बाद नए बादलों का निर्माण भी शुरू होगा।
ताज़ा बादल के निर्माण के साथ तात्कालिक पूर्वानुमान श्रृंखला के अगले भाग द्वारा जानकारी दी जाएगी।