जानिके मौसम का आज के ताजा पूर्वनुमान

साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और मॉनसून अपडेट।
जारी: 06/06/21
————————————–
⏏️उत्तर भारत⏏️
•उत्तर भारत के हिस्सों में उमस भरी गर्मी गर्मी जारी है विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर से रात के बीच गर्मी और उच्च नमी की मात्रा के चलते गरज के बादलों का निर्माण भी होता है जिससे राजस्थान, दक्षिण और पूर्वी हरियाणा, दक्षिण पंजाब, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के सीमित इलाकों में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही है।

🔸आज और कल 6 व 7 जून को भी दोपहर तक सब जगह मौसम साफ रहेगा, दिन में बढ़ती गरमास और मौजूदा नमी के चलते एक दो स्थानों पर गरज चमक के बादलों का विकास हो सकता है और बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है है लेकिन यह मौसम कम पैमाने पर ही रहेगा इसलिए काफी इलाके सूखे ही रहेंगे।

🔸पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तरप्रदेश के सभी इलाकों में 7 से 10 जून के बीच 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं चलाए, नमी की मात्रा में भी कमी आएगी, मौसम ज्यादातर शुष्क हो जाएगा।

🔸7 से 10 मई के बीच उत्तर पश्चिमी/पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएंगी, तापमान बढ़ कर पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में 42 से 45°c के बीच दर्ज किया जा सकता है वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में 38 से 43°c के बीच दर्ज किया जायेगा, यह इस सीजन का अंतिम सुखी गर्मी का दौर साबित हो सकता है और ज्यादा तीव्र भी नही होगा।

🔹10/11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो चुका होगा, नमी वाली पूर्वी हवाओं और ऊपर से आते पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क से उत्तर भारत में विभिन्न हिस्सों में प्री मॉनसून बारिश की गतिविधियां 11/12 जून से शुरू हो सकती है इनका फैलाव भी अच्छा होने की संभावना बन सकती है।

⏏️मध्य और पूर्वी भारत⏏️

•मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र के हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अभी बहुत ज्यादा सक्रीय नही है।

🔸अब 7 से 10 जून के बीच प्री मॉनसून गरज चमक के बादल, बारिश, तेज़ हवाओं का ज़ोर एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र के हिस्सों में बढ़ेगा।

🔹11 जून तक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में विकसित हो चुका होगा वह और सक्रीय होते हुए मध्य भारत में प्रवेश करेगा जिससे बड़े पैमाने पर भारी बारिश के साथ अगले सप्ताह के अंत में और जून के मध्य में इन इलाकों में मॉनसून का आगमन होगा।

🔹निचले स्तर पर पूर्वी हवाओं के सक्रीय होने पर उत्तर पूर्वी भारत के हिस्सों में भी मध्य से भारी बरसात के लंबे दौर शुरू होने को है।

⏏️मॉनसून अपडेट⏏️

•वायुमंडल अलग अलग स्तर पर पश्चिमी /दक्षिण पश्चिमी हवा सक्रीय होने पर और पिछले 2 दिनों के बारिश के आंकड़े देख कर प्रतीत होता है की केरल, कर्नाटक और गोवा तक मॉनसून का आगमन हो चुका है धीरे धीरे कोंकण के हिस्सों में भी सक्रीय हो रहा है।

🔹आफ शोर ट्रफ के सक्रीय होने से पश्चिमी तट और घाट वाले इलाकों में मध्य से भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी, 10 से 12 जून तक मुंबई और उत्तरी कोंकण के इलाकों में मॉनसून का आगमन संभव है।

🔸11 जून के तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा, प्रणाली के चलते उत्तरपूर्वी भारत, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सों में जून के मध्य तक मॉनसून की दस्तक होगी।

🔸उत्तर भारत में 15 जून से पहले मॉनसून की कोई आहट नही होगी।

error: Content is protected !!