कमजोर माँग से नरमी,तुवर सीमित पूँछपरख से नरमी,उड़द मिलों का उठाव कमजोर रहने से गिरावट..मूंग..मिलाजुला रूख..मसूर..फ़िलहाल..मंदी जारी..

*दैनिक दाल-दलहन व अनाज बाजार समीक्षा…*

*..कमजोर माँग से नरमी..तुवर..सीमित पूँछपरख से नरमी..उड़द..मिलों का उठाव कमजोर रहने से गिरावट..मूंग..मिलाजुला रूख..मसूर..फ़िलहाल..मंदी जारी..धान..सरकारी ख़रीद का आंकड़ा सर्वोच्च स्तर पर..*

दिल्ली दाल-दलहन बाजार में मिलों की मांग कमजोर रहने के चलते *चने* की कीमतें 25 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ सुनी गयी। लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चने की कीमतें 5275/5300 रूपए एवं मध्य प्रदेश लाईन के माल का व्यापार 5225/5250 रूपए प्रति क्विंटल पर सुना गया, जबकि कानपुर में चने की कीमतें 5275/5300 रूपए प्रति क्विंटल पर सुनी गयी। *इंदौर दाल-दलहन बाजार* में चने का व्यापार 5175/5200 रूपए प्रति क्विंटल बोला गया।
मिलों की मांग घटने से *तुवर* की कीमतें 50 रूपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ सुनी गयी। लैमन तुवर की कीमतें 6225/6250 रूपए एवं महाराष्ट्र लाईन के माल का व्यापार 6575/6600 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ। *मुंबई दाल-दलहन बाजार* में मिलों की मांग सीमित रहने के चलते लैमन तुवर की कीमतें 5975/6000 रूपए पर स्थिर रही एवं नये माल का व्यापार 6275/6300 रूपए प्रति क्विंटल पर रहा।
मिलों की मांग में गिरावट का रूख रहने से *उड़द* की कीमतें 50 रूपए प्रति क्विंटल की नरमी के साथ सुनी गयी। दिल्ली बाजार में उड़द एफएक्यू की कीमतें 6825/6850 रूपए एवं एसक्यू की कीमतें 7175/7200 रूपए प्रति क्विंटल रह गयी, जबकि *चैन्नई दाल-दलहन बाजार* में उड़द एफएक्यू जून की कीमतें 6275/6300 रूपए एवं जुलाई माह का व्यापार 6175/6200 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ, जबकि उड़द एसक्यू रेडी का व्यापार 7025/7050 रूपए प्रति क्विंटल एवं जून माह की कीमतें 6925/6950 रूपए एवं जुलाई माह की कीमतें 6875/6900 रूपए प्रति क्विंटल बोली गयी। *मुंबई दाल-दलहन बाजार* में नये उड़द एफएक्यू की कीमतें 50 रूपए घटकर 6525/6550 रूपए एवं पुराने माल का व्यापार 6425/6450 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ।
मध्य प्रदेश लाईन की मंडियों में नये *मूंग* की आवक का दबाव सीमित रहने से कीमतें हल्की मजबूती के साथ सुनी गयी। *हरदा मंडी* में नये मूंग की 3600/4800 बोरी की आमदनी के बीच व्यापार 5100/5825 रूपए पर सुना गया, जबकि राजस्थान की *केकड़ी मंडी* में 250 बोरी की आमदनी के बीच व्यापार 4000/5500 रूपए प्रति क्विंटल और *सुमेरपुर मंडी* में लगभग 50/75 बोरी की आमदनी के बीच व्यापार 5000/5950 रूपए पर सुना गया। *किशनगढ़ मंडी* में 800/900 बोरी की आमदनी के बीच मूंग की कीमतें लगभग 250-300 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ 3000/6150 रूपए प्रति प्रति क्विंटल सुनी गयी, जबकि *मेड़ंता मंडी* में 100/120 बोरी की आमदनी के बीच व्यापार 5000/600 रूपए प्रति क्विंटल पर सुना गया।
दिल्ली दाल-दलहन बाजार में मिलों की मांग कमजोर रहने के चलते *मसूर* की कीमतें 25-50 रूपए घटकर सुनी गयी। कनाडा लाईन की कीमतें 6400/6425 रूपए एवं मध्य प्रदेश लाईन के माल का व्यापार 6475/6500 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ।
इसके अलावा मिलों की हाजिर मांग कमजोर रहने से *मुंबई दाल-दलहन बाजार* में तंजानिया के *काबली चने* की कीमतें 50 रूपए घटकर 4725/4750 रूपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अनाज बाजार में *गेहूं* की कीमतें राजस्थान लाईन की 1850 रूपए एवं मध्य प्रदेश लाईन की 1825 रूपए पर सुनी गयी।
सरकार की बेहतर रणनीति के चलते इस बार *धान* खरीद का आंकड़ा बीते वर्ष के उच्चतम रिकॉर्ड स्तर को पार करते हुए अब तक के सर्वोच्च सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंच गया।