भारी बारिश के बीच ग्वार में बड़ी उठापटक जारी ,मोठ भाव मजबूत ,देखे आज के ताज़ा भाव मंडी भाव राजस्थान

प्रदेश के प्रमुख मंडियों के ताजा भाव की जानकारी

***नोखा(बीकानेर)**03/09/2021**

रिपोर्ट
🌿मोठ बोल्ड🌿*
*6700-7700

🌿मूंग🌿*
5800-6400*

🌿ग्वार🌿5700/5800 ( वायदा बाजार सुबह खुलते समय ₹100 तेज खुला था लेकिन दोपहर बाद ग्वार में ₹150 की मंदी आई और बंद होते होते केवल ₹30 मंदी के साथ बंद हुआ )

नोहर मंडी में ग्वार 5950 रुपए बिका है

🌿चना नया🌿*
5000/5250🌿

मेथी नई 🌿*6900/7250

मेथा 7000 से 7500*

🌿नया जीरा 🌿*
12500/14300*

🌿इसबगुल नया 11800 से 13700

*🌿काला तिल🌿* 8800 से 9000🌿

कणक🌿*
1950/2000*

🌿रायडा सरसो नया 🌿*
6900/7200*🌿

मतीरा बीज🌿* 7300 से 7700

काकड़िया बीज🌿* 6300*

तारामीरा 5200 से 5900——-

शाम तक पूरे भाव अपडेट कर दिए जाएंगे ।

लूणकरणसर के इलाकों में अच्छी बारिश

आदमपुर मंडी

नोखा मंडी

मोठ के बेल्ट सरदार शहर जोरदार बारिश होने के समाचार मिले

*
*भामाशाह कोटा मण्डी*
*दिनांक। 03/09/2021,

धनिया रेंडेमेज 5500 से 5800

धनिया बादामी 6600से 6900

धनिया ईगल 6850से 7050

सरसों 6500से 7700

सोयाबीन 6500से 9771

उड़द 2000से 6900

मक्का गजर 1600से 1650

मक्का सफेद 1650से 1711

मक्का पीली 1700से 1731

कलोंजी 16000से 21600

अलसी 6500से 8200

मेथी 6000से 7200
गेंहू मिल1800से 1885
गेहूँ एवरेज 1900 se1961
गेहूँ बेस्ट 1961से 2050 मूँग 6000 से 6500
तिल्ली 6000 से 9400 जो 1851से 2060 चना देशी 4950 से 5111चना काटीया 4850से 4950 चना डंकी , 4200 से 4800 1 गवार 5500 से 6376 अंडोली 4650 बाजरा , 1350 से 1551
*ये सभी भाव लूज ऑक्शन के है*

*
*

*कृषि उपज मंडी समिति* *मंदसौर*
*आज के भाव*
*03/09/21 शुक्रवार*
————————————–
मक्का 1684–1814
उडद 4017–5660
सोयाबीन 7500–10301
गैहु 1870–2121
चना 4000–5200
मसुर 5200–7200
धनिया 6100–7822
लहसुन 2100—10200
मैथी 6700—7850
अलसी 7900—8481
सरसो 7266–7519
तारामी 6280—6445
इसबगोल 10500-13000
प्याज 0450–1400
कलोंजी 16600-22800
डॉलर 5001–9501
तिल्ली 7500–10001
असालीया 5881–6558
*आवक 30,600 बोरी*
————————————–
🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤

Vyapar ujala
New Delhi

*दैनिक दाल-दलहन व अनाज बाजार समीक्षा…*

*चना..मांग सुधरने से तेजी..तुवर..सुस्त कारोबार से स्थिर..मूंग..कमजोर उठाव से नरम..गेहूं..पूँछपरख बढ़ने से तेजी का माहौल..*

दाल मिलों की हाजिर मांग सुधरने से चने की कीमतें 100 रूपए की बढ़त के साथ सुनी गयी, जबकि मिलों की मांग सुस्त रहने से तुवर का व्यापार स्थिर सुना गया। मिलों की मांग कमजोर रहने से मूंग की कीमतें गिरावट के साथ सुनी गयी। अनाज बाजार में गेहूं में कमजोर कीमतों पर रेक वालों की उत्तर प्रदेश में फिर लिवाली आ गयी, जिससे यहां आवक घटते ही कीमतें 30 रूपए प्रति क्विंटल की और तेज दर्ज की गयी। इधर, हरियाणा व पंजाब की मंडियों में भी रोलर फ्लोर मिलों की मांग से कीमतें 20/30 रूपए बढ़ गयी। बिहार एवं उत्तर प्रदेश की नेपाली सीमा से गेहूं जाने की चर्चा है, जिससे पूर्व उत्तर प्रदेश की मंडियां भी तेज बोली गयी। बारीक चावल भी हाजिर माल की कमी रहने एवं पैकिंग निर्माताओं की लिवाली से 1121 स्टीम चावल 200 रूपए और महंगा हो गया।

दिल्ली दाल-दलहन बाजार में शुरूआती सत्र में *चने* की कीमतें कमजोर स्तर पर खुली थी, लेकिन शाम होते-होते मिलों की मांग सुधरने से चने की कीमतें 100 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी के साथ सुनी गयी। लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चने की कीमतें 5425/5450 रूपए एवं मध्य प्रदेश लाईन के माल का व्यापार 5325/5350 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया, जबकि कानपुर में चने की कीमतें 25 रूपए बढ़कर 5600/5625 रूपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। इसके अलावा *इंदौर दाल-दलहन बाजार* में चने का व्यापार 5450/5475 रूपए प्रति क्विंटल पर सुना गया। *अकोला* में चने की कीमतें 50 रूपए बढ़कर 5425/5450 रूपए प्रति क्विंटल पर बंद हुई।
मिलों की मांग सीमित रहने से *तुवर* की कीमतें स्थिर सुनी गयी। दिल्ली दाल-दलहन बाजार में लैमन तुवर की कीमतें 6750/6775 रूपए एवं महाराष्ट्र लाईन के माल का व्यापार 6850/6875 रूपए प्रति क्विंटल पर सुना गया, जबकि नये माल का व्यापार भी 6850/6875 रूपए प्रति क्विंटल पर सुना गया। *मुंबई दाल-दलहन बाजार* में लैमन तुवर का व्यापार 50 रूपए बढ़कर 6575/6600 रूपए एवं पुराने माल का व्यापार 50 रूपए बढ़कर 6475/6500 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी, जबकि *चैन्नई दाल-दलहन बाजार* में लैमन तुवर की कीमतें 6575/6600 रूपए प्रति क्विंटल सुनी गयी।
मिलों की पूँछपरख कमजोर रहने से *उड़द* की कीमतें स्थिर सुनी गयी। दिल्ली दाल-दलहन बाजार में उड़द एफएक्यू की कीमतें 7175/7200 रूपए एवं एसक्यू की कीमतें 8225/8250 रूपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही, जबकि *चैन्नई दाल-दलहन बाजार* में उड़द एफक्यू का व्यापार 6825/6850 रूपए एवं एसक्यू का व्यापार 7925/7950 रूपए प्रति क्विंटल पर सुना गया। *मुंबई दाल-दलहन बाजार* में नये उड़द एफएक्यू की कीमतें 25 रूपए बढ़कर 7100/7125 रूपए प्रति क्विंटल तथा पुराने माल का व्यापार 7000/7025 रूपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। इसके अलावा मिलों की मांग बढ़ने से दिल्ली दाल-दलहन बाजार में *बर्मा उड़द* एसक्यू पुरानी-नयी की कीमतें 150/175 रूपए बढ़कर क्रमशः 8150/8175 रूपए और 8200/8225 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। जानकारों के अनुसार, पहले बिजाई और बाद में कटाई के समय कई उड़द उत्पादक राज्यों में बारिश होने से खरीफ उड़द की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका को देखते हुए मिलों की लिवाली बढ़ने की खबरें मिल रही है, जिसके चलते मुंबई दिल्ली, और कलकत्ता में आयातित बर्मा उड़द की एफएक्यू और एसक्यू क्वालिटी की कीमतों में 75/175 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी। हालांकि उड़द की दाल में ग्राहकी अनुकूल नही रहने के साथ-साथ आयातित उड़द की छोटी-छोटी मात्राओं में लगातार आपूर्ति बनी रहने से उड़द में बड़ी तेजी की उम्मीद से इंकार किया जा रहा है। दूसरी ओर, घरेलू मिलों की मांग निकलने से अहमदनगर, बार्शी, लातूर, सोलापुर, जलगांव, उदगीर व दुधनी के साथ-साथ कर्नाटक के गुलबर्गा में क्वालिटीनुसार नये खरीफ उड़द की कीमतों में 50/200 रूपए प्रति क्विंटल की खरीद की गयी। जानकारों के अनुसार, बारिश के चलते नये मालों में नमी की मात्रा ज्यादा रहने से अच्छे मालों की पूछपरख बढ़ गयी है। दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश के गुंटूर में महाराष्ट्र लाईन की नयी उड़द की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी रहा और कीमतें बढ़कर 7600 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। इसी तरह देश के अन्य उड़द उत्पादक केन्द्रों चंदौसी, ललितपुर, केकड़ी, जोधपुर और कोटा के साथ-साथ विजयवाड़ा की मंडियों में भी पुराने उड़द की कीमतों में 50/200 रूपए तक की तेजी दर्ज की गयी है। दूसरी ओर, बर्मा उड़द में भारतीय आयातकों की लगातार पूछताछ से एफएक्यू और एसक्यू क्वालिटी की कीमतों में तेजी जारी रहा। जानकारों के अनुसार, भारतीय आयातकों ने एफएक्यू और एसक्यू क्वालिटियों में बर्मा से 75/80 कंटेनरों की खरीद करने की खबरें मिल रही है। नयी उड़द एफएक्यू-एसक्यू का कारोबार क्रमशः 8010 डॉलर और 950 डॉलर प्रति टन फेयर ऑन बोर्ड के आधार पर किया गया।
नयी फसल की आवक बढ़ने तथा मिलों की मांग कमजोर रहने से बागलकोट, गदग, यादगिरी, अकोला, दुधनी, खामगांव एवं केकड़ी मंडियों में *नयी खरीफ मूंग* की कीमतों में 50/150 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी है। दूसरी ओर, मिलों की खरीद बनी रहने से नारायणपेठ, तंदूर, बारसी एवं किशनगढ़ बाजारों में क्वालिटीनुसार नयी मूंग में 50/100 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी है। इसके अलावा मिलों की खरीद कमजोर रहने से हरदा एवं इंदौर मंडियों में क्वालिटीनुसार पुरानी मूंग की कीमतों में 50/100 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी है।
मिलों की हाजिर मांग कमजोर रहने से कनाडा *मसूर* की कीमतें मुंद्रा, हजीरा, कांदला और मुंबई बंदरगाह पर तथा ऑस्ट्रेलियाई मसूर की कीमतें मुंबई में 25/50 रूपए प्रति क्विंटल घट गयी।
जानकारों के अनुसार, *नैफेड ने निजी आयातको से 10,000 टन आयातित मसूर की आपूर्ति के लिये प्रस्ताव आमंत्रित किये है।* आपूर्ति के लिये आयातित मसूर की कीमतें 6500 रूपए प्रति क्विंटल से अधिक नही होनी चाहिए। *बिड कल 3 सितंबर, 2021 को खोली जायेगी जबकि मसूर की डिलेवरी 15 सितंबर, 2021 तक पूरी करनी होंगी।*
अनाज बाजार में रैक वालों की फिर लिवाली चलने से मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश एवं बिहार की मंडियों में दो दिनों से सुर्खी बन गयी है, जिससे उत्पादक मंडियों में *गेहूं* की कीमतें 20/30 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ गयी। दिल्ली अनाज बाजार में भी आवक 4500 बोरी से घटकर 3000/3200 बोरी रह जाने से कीमतें 20 रूपए बढ़कर मिल पहुंच में क्वालिटीनुसार 2030/2040 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। *देशी गेहूं* मे भी 50 रूपए बढ़त पर 2750/2950 रूपए का व्यापार हो गया।
*चावल* भी 1121 स्टीम 100/200 रूपए बढ़कर 6400/6500 रूपए एवं 1509 स्टीम नया 6100/6200 रूपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा। 1401 स्टीम चावल का व्यापार 6150/6200 रूप्वए में हो गया। शरबती एवं पीआर-21 सहित अन्य धान चावलों में भी तेजी लिये बाजार बंद हुए।