सीमावर्ती जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना देखिए मौसम का हाल ।

⚠️तात्कालिक पूर्वानुमान ⚠️
|10:20PM| 31/05/2021|
————————————–
पश्चिमी विक्षोभ के बेहद ही सक्रीय बादल पंजाब के हिस्सों में भीषण रूप में।
🔺संगरूर में 111 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली है वहीं मोगा मैं 110 किलोमीटर प्रति घंटा सबसे अधिक हवा दर्ज की गई है, समस्त पंजाब के हिस्सों में आंधी बारिश और ओलावृष्टि का दौर सक्रीय है अब यह बादल उत्तर हरियाणा में प्रवेश कर रहे है।
🔺पाकिस्तान वाले बादल भी अब फाजिल्का, श्रीगंगानगर की तरफ से दस्तक दे रहे है, उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में भी नए बादल विकसित हो रहे है।

🔸आने वाले 2-3 घंटो के दौरान हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, चंडीगढ़, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, पानीपत, सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद के कई हिस्से
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर,
राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, पिलानी, झुंझनु।

ऊपर बताए गए इलाकों में गतिविधियां संभव:
⚠️60 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी तूफान।
🔸बादलों की तेज़ गरज चमक के साथ तेज़ बारिश।
🔸कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि।

रात 12 बजे के बाद रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, मेरठ,सोनीपत, बागपत, दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, नारनौल, नूह के हिस्सों में आंधी और बारिश प्रवेश कर सकती है।

सभी सुरक्षित रहे।

बादलों की दिशा को देखते हुए तात्कालिक पूर्वानुमान श्रृंखला के अगले भाग द्वारा जानकारी दी जाएगी।