8 राज्यो में एक साथ मानसून की दस्तक, अगले 2 दिनों में देश के अन्य कई हिस्सों में पहुँचेगी मॉनसून एक्सप्रेस

मॉनसून2023: कर्नाटक, असम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश सहित 8 राज्यो में एक साथ मानसून की दस्तक, अगले 2 दिनों में देश के अन्य कई हिस्सों में पहुँचेगी मॉनसून एक्सप्रेस:

आज के मौसम की जानकारी 10 जून 2023

मॉनसून 2023 ने आज 2 दिनों के बाद आगे बढ़ते हुए सम्पूर्ण केरल, मध्यि अरब सागर, सम्पूर्ण मध्य-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कई भागों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के भागों, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, असम व अरुणाचल प्रदेश सहित दक्षिण कर्नाटक में पहुँच गया है।

मॉनसून की आगमन रेखा (NLM) lat. 14.5°N/55°E, 15.0°N/60°E, 15°N/65°E, 15°N/70°E, कारवार (कर्नाटक), मेदिकारी (कर्नाटक), कोडाइकनाल (तमिलनाडु), आदिरामपट्टनम (तमिलनाडु), 12.0°N/83.0°E, 16.0°N/87.0°E, 21°N/90.0°E, 23.5°N/90.5°E, ढुबरी(असम), 28°N/89°E से गुजर रही है।

अगले 24 से 48 घण्टो में मॉनसून गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम सहित तमिलनाडु व कर्नाटक के अन्य भागों, बंगाल की खाड़ी के कई अन्य हिस्सों में पहुँच जाएगा।


Nowcast:
मान्य: अगले 1 से 3 घण्टो के लिए

हरियाणा:
बादलों की बनने की प्रक्रिया व चाल को देखते हुए आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, मेवात, पलवल सहित दिल्ली में आँधी व गरज़ के साथ में हल्की बारिश की कार्यवाही देखने को मिलेगी। कुछ जगह थोड़े समय के लिए तेज बौछारें व कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पंजाब:
तरनतारन, कपूरथला, लुधियाना, संगरूर, मलेरकोटला, पटियाला, मानसा, भटिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर जिले में हल्की बादलवाही व कही-2 गरज़ के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी होगी। कुछ जगह थोड़े समय के लिए तेज बौछारें व ओलावृष्टि भी हो सकती है।

राजस्थान:
उत्तर श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में आँधी व गरज़ के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी होगी।

उत्तरप्रदेश:
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस,फिरोजाबाद, मैनिपुरी, एटा जिले में कही-2 हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।

©WOB