1 दिसम्बर 2023,पूरे भारत की ग्वार आवक ग्वार गम व्यापार रिपोर्ट गवार भाव भारी गिरावट,देखे आज के नोखा मंडी भाव 01/12/23 AAJ KA NOKHA MANDI BHAV 01/12/23

आज जानेंगे नोखा नागौर मेड़ता बीकानेर फलोदी गंगानगर हनुमानगढ़ आदमपुर सिरसा राजस्थान हरियाणा की प्रमुख मंडियों के भाव 2023 , मोठ भाव भविष्य 2023 मूंग भाव भविष्य 2023 ग्वार भाव भविष्य 2023 ग्वार गम भाव 2023 चना भाव भविष्य 2023 उड़द भाव भविष्य 2023
राजस्थान हरियाणा की प्रमुख मंडियों के भाव देखने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहे ।
किसान भाइयों राजस्थान हरियाणा की प्रमुख मंडियों (नोखा बीकानेर नागौर गंगानगर हनुमानगढ़ आदि)के भाव देखने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें हमारी कोशिश रहती है कि दिन भर होने वाली तेजी मंदीसे आपको अवगत करवाते रहें सीजन की शुरुआत हो चुकी है किस प्रकार आवक रही है किस प्रकार की क्वालिटी आ रही है सभी प्रकार की सूचनाएं आपको हमारी वेबसाइट पर मिलती रहेगी सभी प्रकार के भाव देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर विजिट करें
http://www.mandibhavrajasthan.com


☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️

SUSHIL SHARMA
राजस्थान एग्री ग्रुप

29/11/2023 से
01/12/2023 तक

गुवार आमदनी 129300 बोरी रही

नया गुवार 123900 बोरी
पुराना गुवार 5400 बोरी

सभी स्टेशनो की आमदनी मे 3 दिन का जोड़ है

29/11/2023 वार बुधवार

की गुवार आमदनी कुल
45300 बोरी

नया। 43300
पुराना 2000

30/11/2023 वार वीरवार

की गुवार आमदनी कुल
40700 बोरी

नया। 39100
पुराना 1600

01/12/2023 वार शुक्रवार

की गुवार आमदनी कुल
43800 बोरी

नया। 42000
पुराना 1800

सुशील शर्मा मंडी गोलूवाला

(1) श्री गंगानगर जिला– 17150 बोरी नया-----पुराना

गंगानगर—————-2900 बोरी
विजयनगर————-1400 बोरी
घङसाना ——————–1850 बोरी
रावला——————1300 बोरी
अनुपगढ—————1840 बोरी
केसरीसिहपूर————-830 बोरी
रायसिंहनगर————-950 बोरी
सादूलशहर —————–0950 बोरी
कर्णपूर ———————-0820 बोरी
गजसिहपूर ——————-850 बोरी
सुरतगढ ———————–900 बोरी
रिडमलसर ——————-390 बोरी
पदमपूर ———————1650 बोरी
जैतसर——————-520 बोरी

(17150 बोरी गुवार मे से 1200 बोरी गुवार पुराना )

(2) हनुमानगढ जिला— 14550 बोरी
नया—–पुराना

हनुमानगढ टाऊन——-1600 बोरी
HMH जंक्शन ————–390 बोरी
रावतसर—————-2500 बोरी
नोहर——————-5100 बोरी
पीलीबंगा ———————520 बोरी
भादरा——————-370 बोरी
संगरिया ———————1200 बोरी
गोलूवाला—————1400 बोरी
साहवा——————-670 बोरी
पल्लू———————800 बोरी

(14550 बोरी मे से 1000 बोरी पुराना गुवार )

(3) हरियाणा राज्य—- 12050 बोरी
नया—–पुराना

ऐलनाबाद————–1360 बोरी
हिसार ————————-030 बोरी
सिरसा ———————-1930 बोरी
कालावाली—————630 बोरी
डब्बवाली ———————500 बोरी
आदमपूर ——————-2900 बोरी
भिवानी——————150 बोरी
भट्टू——————–530 बोरी
चरखी दादरी————-030 बोरी
नारनौर——————020 बोरी
शिवानी—————–3700 बोरी
अन्य———————270 बोरी

(12050 बोरी गुवार मे से 2000 बोरी पुराना )

(4) नागोर जिला—- 8550 बोरी
नया—–पुराना

नागोर——————–680 बोरी
मेङता सिटी————-5100 बोरी
डेगाना——————1600 बोरी
कुचामन—————-0490 बोरी
डीडवाना—————–190 बोरी
जायल——————-190 बोरी
संखवाश—————–150 बोरी
अन्य———————150 बोरी

(8550 बोरी गुवार मे से 400 बोरी पुराना )

(5) बीकानेर जिला—- 20250 बोरी
नया पुराना

बीकानेर————— 3800 बोरी
ऊनमण्डी—————1900 बोरी
लूणकरणसर———–2500 बोरी
डुग॔रगढ ———————0650 बोरी
खाजूवाला————–3750 बोरी
नोखा——————3200 बोरी
पुगल बैल्ट—————550 बोरी
बज्जू बेल्ट————-1000 बोरी
छतरगढ—————-1800 बोरी
दांतौर बेल्ट—————450 बोरी
अर्जनसर—————–170 बोरी
झुझू———————190 बोरी
365 हैड—————–120 बोरी
अन्य———————170 बोरी

(20250 बोरी गुवार मे से 800 बोरी पुराना)

(6) जौधपर जिला—- 5100 बोरी

जौधपूर ———————0900 बोरी
फलोदी ———————-2400 बोरी
भाप———————770 बोरी
बिलाडा——————300 बोरी
लोहावट——————210 बोरी
डेचू——- ——————-210 बोरी
अन्य —————————310 बोरी

( 5100 बोरी गुवार मे से 000 बोरी गुवार पुराना )

(7) बाङमेर जिला—- 12950 बोरी

बाङमेर ———————-7000 बोरी
बालोतरा—————–000 बोरी
चोहटन ———————-5000 बोरी
धोरीमन्ना—————–600 बोरी
अन्य———————350 बोरी

(12950 बोरी गुवार मे से 900 बोरी पुराना)

(जैसलमेर जिले की कुछ आमदनी बाडमेर मे शामिल)

(8) जैसलमेर जिला—- 3200 बोरी

पोखरण बैल्ट————-650 बोरी
भाटिपा बैल्ट————-400 बोरी
जैसलमेर—————–000 बोरी
मोहनगढ—————–400 बोरी
नाचना——————-300 बोरी
PTM————————- 400 बोरी
रामगढ——————-450 बोरी
नोख———————300 बोरी
अन्य———————300 बोरी

(3200 बोरी गुवार नया )
(जैसलमेर जिले की कुछ आमदनी बाडमेर जिले मे शामिल)

(9) अलवर—- 000 बोरी

अलवर——————-000 बोरी
खैरथल——————000 बोरी
अन्य———————000 बोरी

(0000 बोरी मे से 000 बोरी नया )

(10) भरतपूर टोंक निवाई जिला– 000 बोरी

भरतपुर——————000 बोरी
टोंक———————000 बोरी
निवाई——————-000 बोरी
अन्य———————000 बोरी

(000 बोरी मे से 000 बोरी नया )

(11) पाली सांचौर मारवाङ —- 3300 बोरी
नया पुराना

सुमेरपूर ———————1130 बोरी
भीनमाल—————–650 बोरी
जालौर——————-550 बोरी
सिरोही——————-650 बोरी
अन्य —————————320 बोरी

(3300 बोरी गुवार मे से 000 बोरी गुवार पुराना )

(12)-अजमेर जिला—- 1100 बोरी
नया गुवार

ब्यावर——————0330 बोरी
किसनगढ—————-200 बोरी
बिजयनगर—————300 बोरी
अन्य———————270 बोरी

(1100 बोरी गुवार नया मे से 000 बोरी पुराना गुवार )

(13)—जयपुर जिला—– 4400 बोरी

कुकरखेङा—————170 बोरी
जयपुर——————-410 बोरी
चोमू——————–0900 बोरी
चाकसु—————— 450 बोरी
फुलेरा——————0900 बोरी
बगरू——————–460 बोरी
साम्भर——————-170 बोरी
गंगापुर——————-190 बोरी
लालसोट—————–180 बोरी
रिंगस——————–190 बोरी
फागी——————–160 बोरी
अन्य———————220 बोरी

( 4400 बोरी गुवार मे से 000 बोरी नया )

(14)—चुरू जिला—– 2300 बोरी

चुरू———————120 बोरी
राजगढ—————–0440 बोरी
सरदारशहर————–800 बोरी
सुजानगढ—————-260 बोरी
तारानगर—————–340 बोरी
अन्य———————340 बोरी

(2300 बोरी गुवार मे से 200 बोरी गुवार पुराना )

(15)—-सिकर जिला —- 3050 बोरी

दातारामगढ————–340 बोरी
नीमकाथाना————–310 बोरी
श्रीमाधोपुर————-1020 बोरी
लोसल—————–0700 बोरी
फतेहपुर—————–310 बोरी
अन्य —————————370 बोरी

(3050 बोरी मे से 200 बोरी पुराना गुवार )

(16)–केकङी जिला– 450 बोरी

(17)-भीलवाङा जिला– 450 बोरी

(18) -पंजाब राज्य—- 300 बोरी

अबोहर——————150 बोरी
रामामंडी—————–000 बोरी
गिदङबाहा—————000 बोरी
अन्य———————150 बोरी

(300 बोरी गुवार मे से 000 बोरी पूराना गुवार )

(19)–उत्तर प्रदेश—- 000 बोरी

(20)-मध्यप्रदेश राज्य– 000 बोरी

विजापुर——————000 बोरी
मुरेना——————–000 बोरी
कैलारस——————000 बोरी
अन्य———————000 बोरी

(000 बोरी गुवार मे से 000 बोरी पुराना)

(21)–गुजरात राज्य— 20150 बोरी

पाटन——————–564 बोरी
डीसा——————–789 बोरी
सिद्धपुर—– ————–1232 बोरी
राजकोट—————-0475 बोरी
थराद——————–840 बोरी
मानसा—————— 195 बोरी
राधनपुर—————–581 बोरी
तलोद——————–240 बोरी
हलवद——————-454 बोरी
भचाऊ ———————-0810 बोरी
भाभर——————–820 बोरी
रापर———————088 बोरी
विसनगर—————2342 बोरी
हिम्मतनगर—————000 बोरी
लाखनी——————375 बोरी
डियोदर——————155 बोरी
मांडल———————10 बोरी
अमरेली——————017 बोरी
ध्रोल———————000 बोरी
विजापुर——————129 बोरी
पीलुङा——————-138 बोरी
धानेरा ————————-261 बोरी
कङी———————231 बोरी
हारीज——————-310 बोरी
भुज——————–3231 बोरी
महेसाना—————–629 बोरी
भिलडी——————191 बोरी
थरा———————141 बोरी
जुनागढ——————062 बोरी
देहगाम——————056 बोरी
अंजार——————-690 बोरी
कुकरवाङा—————530 बोरी
कपङवंज—————-148 बोरी
पाथांवडा—————–108 बोरी
बडगाव——————050 बोरी
गोझारिया—————-150 बोरी
बेचराजी—————–079 बोरी
नेनावा——————-220 बोरी
वाकानेर—————–025 बोरी
कलोल——————-210 बोरी
मोडासा——————065 बोरी
वाव———————-115 बोरी
राह————————44 बोरी
मोरबी——————–038 बोरी
जोटाणा——————214 बोरी
पालनपुर—————–658 बोरी
कठलाल——————-00 बोरी
जामनगर—————–000 बोरी

जामजोधपुर————–000 बोरी
चाणस्मा——————-43 बोरी
गोंड़ल———————00 बोरी
इकबालगढ—————-76 बोरी
सतसलाना—————100 बोरी
बिरमगांव——————06 बोरी
समी———————–25 बोरी
पोरबंदर——————000 बोरी
जसदन——————–08 बोरी
वाराही———————16 बोरी
दशाडापाटडी————–61 बोरी
उनावा———————14 बोरी
शिहोरी——————–64 बोरी
आंबलीयासन————251 बोरी
बागसरा——————-24 बोरी
धनसुरा——————130 बोरी
इडर———————007 बोरी
टीटोई———————10 बोरी
गुंदरी———————-53 बोरी
ढीमा———————-80 बोरी
घागध्रा——————-048 बोरी
अन्य———————424 बोरी

(20150 बोरी गुवार मे से 700 बोरी गुवार पुराना)

(सौजन्य से जगदीश जी ठक्कर -भाभर
कपङवंज से कल्पेश जी का आभार तह दिल से🌹🌹)

(22)- दौसा जिला—- 500 बोरी

दौसा———————250 बोरी
अन्य———————250 बोरी

(500 बोरी गुवार मे से 000 बोरी पुराना )

कुल आमदनी गुवार
01/12/2023 की

(17150+14550+12050+8550+20250+5100+12950+3200+000+000+3300+1100+4400+2300+3050+450+450+300+000+000+20150+000 ) 129300 बोरी मे से 5400 बोरी पुराना और नया 123900 बोरी नया)

कुल नया गुवार
06/09/2023 से
01/12/2023 से आज तक

2283600+123900=2407500 बोरी

06/09/2023 से
01/12/2023 तक

पुराना गुवार अब तक

242000+5400=247400 बोरी

06/09/2023 से
01/12/2023 तक की
गुवार की कुल आमदनी

2525600+129300= 2654900 बोरी गुवार

आज राजस्थान मे भाव निचे मे 4900 और ऊपर मे 5400
रूपये तक रहे

हरियाणा मे भाव गुवार निचे 4800 और ऊपर मे 5365 रूपये तक रहे

आज गुजरात मे गुवार के भाव
4700 से 5450 तक रहे

पंजाब मे आज 5000 से 5200 तक
भाव रहे

जैसलमेर से कन्हैयालाल चांडक जी के अनुसार आज गम का कामकाज

आज गम का पाऊडर में कामकाज 900 टन का कामकाज हुआ

आज हाज़िर मे भावो मे कोई विशेष अंतराल नही था लेकिन शाम को वायदे मे गिरावट का दौर देखने को मिला अगला सप्ताह अच्छा रहेगा चुनाव परिणाम आने वाले है धैर्य रखे
सब अच्छा होगा मानसिक तौर पर मजबूत रहे आपा ना खोये

चलते चलते*"भौतिकता" के पीछे मत भागिये*

“भौतिक” और “आध्यात्मिक” विचारधारा में एक मौलिक मतभेद है। “आध्यात्मिक” आदर्श मनुष्य का जीवन अन्य प्राणियों की अपेक्षा श्रेष्ठतर मानते हैं और मनुष्य से दिव्य जीवन के दार्शनिक दृष्टिकोण को समझने की अपेक्षा करते हैं। दिव्यजीवन का अर्थ है “मानवीय सद्‌गुणों से समृद्ध, शुद्ध जीवन।” इसमें आत्मकल्याण के निजी उद्देश्य के साथ विश्वकल्याण की आदर्श भावना सन्निहित है। अर्थात् मनुष्यों के बल, बुद्धि और पराक्रम को श्रेष्ठ साधन मानते हुए भी प्राणिमात्र के प्रति आत्मभावना ही हमारी विशेषता है। इसमें किसी के उत्पीड़न का कहीं भाव तक नहीं आता। विश्वसुख और विश्वशांति का इससे बढ़कर दूसरा आदर्श हो नहीं सकता। सरल शब्दों में हिल-मिलकर सांसारिक सुखों का उपभोग और आत्म कल्याण की दृढतर भावना ही पूर्वी संस्कृति का स्वरूप है। इसी से मानवीय हितों की रक्षा संभव हो सकती है।
किंतु “भौतिकवादी” मान्यता का रूप ही कुछ दूसरा है। उसकी संपूर्ण परंपरायें, रीति और रिवाज बाह्य जगत् के सुखों को प्राप्त करने के साधन मात्र हैं अर्थात् सुख चाहे वह किसी से छीनकर प्राप्त किये जाएँ अथवा मनुष्येतर प्राणियों की हिंसा द्वारा प्राप्त हो. उनको पा लेना दुष्कृत्य नहीं बुद्धिमत्ता मानी जाती है। इससे वहाँ के आचार-विचार और जीवनयापन के विभिन्न व्यवसायों में भी वैसी ही ‘भयानकता छाई हुई है। तलाक के बड़े-बड़े आँकड़े छापना ही मानो उनकी बुद्धि का और सभ्यता का प्रतीक है। माता-पिता के प्रति सद्‌भावना की कमी, सामाजिक-जीवन में स्वार्थपरता, बेईमानी, चोरी, झूठ, छल, कपट, आडंबर यही सब विशेषतायें हमने भी उनसे सीख ली। छोटी-छोटी बातों में कानून की शरण, धन का अपव्यय और उसे प्राप्त करने के लिए अनैतिक आचरण करना, अपने व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति के लिए पशु-पक्षियों तक का हाड़ मांस और खून चूस लेने में ही जो अपनी विशेषता समझता हो, उसे भी कोई बुद्धिमान् व्यक्ति भला कहेगा ? ऐसी घृणित परंपरायें जिस समाज तथा राष्ट्र में फैल रही हों उन्हें क्या तो सुख प्राप्त होंगे और क्या उनका आत्मकल्याण होगा ? दर-दर की ठोकरें खाना, क्षुब्धता, अशांति और उद्विग्नता के दुष्परिणाम ही उन्हें मिल सकते थे, वही मिले भी। ऐसी अवस्था में धर्म और अध्यात्मवाद को दोष लगाना उचित नहीं है। दुःख के परिणाम हमने स्वयं पैदा किये हैं। इसका दोषारोपण किसी दूसरे पर करने का हमारा कोई अधिकार नहीं है।
भौतिक सभ्यता का अनुकरण आज जिस तेजी से हो रहा है-लोगों का नैतिक पतन भी उसी गति से हो रहा है। “स्वामी विवेकानंद” ने वर्षों पहले इस बात की चेतावनी देकर हमें सतर्क किया था। उन्होंने कहा था- “ध्यान रखो, यदि तुम आध्यात्मिकता का त्याग कर दोगे और इसे एक ओर रखकर पश्चिम की जड़वादपूर्ण सभ्यता के पीछे भागने लगोगे तो तुम्हारा अब तक का संपूर्ण गौरव समाप्त हो जायेगा, तुम्हारी जाति मरी समझी जायेगी और राष्ट्र की सुदृढ़ नींव जिस पर इसका निर्माण हुआ है, पतन के गहरे गर्त में चली जायेगी- इसका प्रतिफल सर्वनाश के अतिरिक्त और कुछ न होगा।”

राजस्थान एग्री ग्रुप

सुशील शर्मा मंडी गोलूवाला

कृषि ऊपज मंडी नोखा आज के भाव 01/12/23
नोखा बीकानेर 1/12/ 2023

मोठ नया     5600-6400


*मोठ पुराना   4500-5000*


*ग्वार            5000 से 5331 लास्ट भाव 5241


*मूंग              7000-7600*


*बीज            26000-26600*
*तिल            13000-13200


*ईसब           17000-20000*
*जीरा           30000-40000


*मेथी            5500-6100*


*सरसो          4400 -4600*
*गेंहू              2450-2720*

मूंगफली 6000 से लेकर 7100 तक