जल्द आने वाला है मानसून ,देखिए मौसम का पूर्वनुमान

31 मई को केरल पहुंचेगा मानसून, सामान्य बारिश होने का अनुमान – आईएमडी

नई दिल्ली भारतीय मौसम विभाग, (आईएमडी) के अनुसार अनुसार इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून केरल के तट पर 31 मई को पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस साल मानसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान सामान्य बरसात की होने की संभावना जताई है और सामान्य से कम बरसात की आशंका कम है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सीजन के दौरान 96-104 फीसदी बरसात होने की संभावना है।

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून समय पूर्व 31 मई को पहुंच सकता है। आमतौर पर राज्य में मानसून एक जून को आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से बताया गया कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 31 मई 2021 को पहुंच सकता है।

भारतीय मानसून क्षेत्र में, मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसकी बाद मानसूनी हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं। मानसून की नई सामान्य तारीखों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई के आसपास अंडमान सागर में पहुंचेगा। विभाग ने इस वर्ष मानसून सामान्य रहने का अनुमान जताया है। सामान्य मानसून से खरीफ फसलों को फायदा होगा, क्योंकि खरीफ सीजन में धान और गन्ने को छोड़ अन्य फसलों के उत्पादन अनुमान में मानसून की भूमिका अहम होती है। अत: सामान्य मानसून से खरीफ फसलों के उत्पादन अनुमान में बढ़ातरी की संभावना है।

मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसकी बाद मानसूनी हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं। मानसून की नई सामान्य तारीखों के मुताबिक दक्षिणपश्चिम मानसून 22 मई के आसपास अंडमान सागर में पहुंचेगा।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बीते अप्रैल में बताया था कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने की संभावना है। जून से सितंबर तक सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की लंबी अवधि का औसत (एलपीए) 98 फीसदी होगा, जो सामान्य श्रेणी में आता है।

इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है, जोकि देश के किसानों के साथ ही अच्छी खबर है। एलपीए के 96-104 फीसदी के बीच वर्षा को सामान्य माना जाता है। आईएमडी ने आज 2021 दक्षिण पश्चिम मानसून वर्षा के लिए फर्स्ट स्टेज लॉन्ग रेंज पूर्वानुमान जारी किया है। पूरे देश में मौसमी वर्षा (जून से सितंबर) लंबी अवधि के औसत से 96 से 104 फीसदी के साथ सामान्य रहने की संभावना है।

🌀अरब सागर में बनता साल का पहला चक्रवात🌀
~~~~~~~~~~~~~~~~~
लक्षद्वीप क्षेत्र पर बना अवसाद पिछले 6 घँटों के दौरान 19 किमी प्रति घँटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ता हुआ एक गहरे अवसाद में तब्दील हो गया है और आज 14 मई, 2021 को दोपहर 2:30 बजे लक्षद्वीप क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर अक्षांश 11.5 डिग्री उत्तर और देशांतर 72.5 डिग्री पूर्व, लगभग 50 किमी उत्तर-
अमिनी दिवि के उत्तर पश्चिम में, कन्नूर (केरल) से 310 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, 1060 किमी दक्षिण-
वेरावल (गुजरात) के दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
अगले 12 घंटों के दौरान इसके तीव्र होकर चक्रवाती तूफान तौक्ते में तब्दील होने की बहुत प्रबल संभावना है और उसके ततपश्चात के 24 घंटों के दौरान तीव्र चक्रवाती तूफान में तबदील होने की उम्मीद है। चक्रवात के उत्तर- उत्तर पश्चिम में आगे बढ़ते हुए 18 मई की सुबह तक गुजरात तट के पास पहुंचने की उम्मीद है।
वर्तमान में चक्रवात के थल प्रवेश के बारे में मॉडल्स में फिलहाल कोई सहमति नहीं बन पाई है लिहाजा हालातों पर लगातार नजर बनाते हुए थल प्रवेश की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।

🔺 चेतावनी:
(अनेकों जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ पृथक तौर पर)
🔹 वर्षा:

>> लक्षद्वीप समूह

14 मई – भारी से बहुत भारी बारिश के साथ भीषण वर्षा के दौर
15 मई – भारी से बहुत भारी बारिश
16 मई – भारी बारिश

>>केरल

14 मई – भारी से बहुत भारी बारिश के साथ भीषण वर्षा के दौर
15 मई – भारी से बहुत भारी बारिश
16 व 17 मई – भारी बारिश

>> तमिलनाडु ( घाट के जिले)

14 मई – भारी से बहुत भारी बारिश के साथ भीषण वर्षा के दौर
15 मई – भारी से बहुत भारी बारिश

>>कर्नाटक ( तटीय व घाट के जिले)

14 व 15 मई – भारी से बहुत भारी बारिश के साथ भीषण वर्षा के दौर
16 मई – भारी बारिश

>> कोंकण व गोआ

14 मई – भारी बारिश के दौर
15 मई – भारी से बहुत भारी वर्षा
16 मई – भारी बारिश के दौर

>>गुजरात

16 मई ( सौराष्ट्र व तटीय इलाके) – भारी बारिश के दौर
17 मई – भारी से बहुत भारी बारिश के दौर
18 मई – भारी से बहुत भारी बारिश के साथ भीषण बारिश( सौराष्ट्र व कच्छ में)

🔹 वायु:

>> 14 मई
दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप- मालदीव क्षेत्र पर 40-50 किमी प्रति घँटे की हवाएं

केरल के तटीय इलाकों में 45-55 किमी प्रति घँटे की हवाएं

>> 15 मई
केंद्रीय पुर्व और दक्षिण पूर्व अरब सागर व लक्षद्वीप पर 70-80 किमी प्रति घँटे की हवाएँ

केरल व कर्नाटक के तटीय इलाकों में 60-70 किमी प्रति घँटे की हवाएं

दक्षिण महाराष्ट्र और गोआ में 40-50 किमी प्रति घँटे की हवाएं

>>16 मई

दक्षिण महाराष्ट्र और गोआ में 60-70 किमी प्रति घँटे की हवाएं

>>17 मई

उत्तर पूर्वी अरब सागर के साथ साथ दक्षिण गुजरात और दमन व डीयू में 40-50 किमी प्रति घँटे की हवाएं

>>18 मई

उत्तर पूर्वी अरब सागर के साथ साथ दक्षिण गुजरात और दमन व डीयू में 90-100 किमी प्रति घँटे की हवाएं

🔹 समुद्री स्थिति और तूफान महोर्मी:

तूफान महोर्मी के चलते सामान्य ज्वार से कम से कम 1 मीटर ऊँची लहरों के उठने के चलते मछुआरों को 14 मई से समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।

समुद्र के भी 14 मई से 18 मई के बीच अलग अलग क्षेत्रों में लक्षद्वीप से लेकर देश के पश्चिम तट और उत्तरी व केंद्रीय अरब सागर के हिस्सों में अशांत से अति उग्र होने की उम्मीद है।

बात अब उत्तर भारत के मौसम की करें तो:

चक्रवात के फिलहाल गुजरात या गुजरात- सिंध क्षेत्र से टकराने के उम्मीद है, पक्के तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लिहाजा उत्तर भारत पर भी पड़ते वाले इसके प्रभाव पर विश्लेषण जारी है और प्रणाली के प्रभाव की सारी जानकारी समय रहते उपलब्ध करा दी जाएगी।
लेकिन दोनों ही केसेज़ में दक्षिण राजस्थान में 17-19 मई को अच्छी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश दर्ज की जाएगी। रेगिस्तान के इलाकों में भीषण वर्षा के दौर से भी इंकार नहीं किया जा सकता, राजस्थान के उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा के हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तरप्रदेश व पहाड़ी राज्यो पर कितना असर पड़ेगा वह अभी पूरी तरह चक्रवात के टकराने वाले इलाकों पर निरबर करता है जो आने वाले दिनों में साफ साफ पता चलेगा, हम लगातार विश्लेषण करते हुए अपडेट देंगे, कृपया अगली जानकारी का इंतज़ार करे।

*🙏जय श्री शयाम🚩जय श्री राम🌹*
*🙏 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः🚩*
🕉 *अक्षय* का मतलब
अक्षय रहे *सुख* आपका,😌
अक्षय रहे *धन* आपका,💰
अक्षय रहे *प्रेम* आपका,💕
अक्षय रहे *स्वास्थ* आपका,💪
अक्षय रहे *रिश्ता* हमारा 🌈
अक्षय तृतीया की आपको और आपके सम्पूर्ण परिवार को मेरे व मेरे परिवार की और से *बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हो जी*
*वैशाख कृष्ण पक्ष-अक्षय तृतीया,शुक्रवार*
*मन्डी-गोलूवाला 14-05-2021*
*चना-5305/-*
*सरसों-6800-6923/-*
*तारामिरा-5500/-*
*जौ-1652/-*
*ग्वार-3400-3900/- 10-कि.*
*अरण्डी-4400/-*

*खल बिनोला 3360/- 0.98kg load*

**Dated 14 May 2021**
**Market Cls**
**Ncdex Oil** **1490/1457/1427.30**
**Mcx Cpo** **1249/1229.40/1197.80**
**Cbot Oil+140 Seed+12.6 Meal+2.2**

**Crude Oil $ 65.02**
**Doller 73.23-0.24**

**China DCE Cls**
**Soya Oil 9092+102**
**Palm Oil 8316+146**

error: Content is protected !!