सरसों भाव भविष्य 2023 , आवक बढ़ने के साथ और विदेशी बाजार में बिकवाली के चलते सरसों के बाजार नरम AAJ KE SARSO BHAV 24 MARCH 2024 TODAY MCX NCDEX RATE LIVE आज के सरसों भाव 24 मार्च 2023

राजस्थान हरियाणा की प्रमुख मंडियों के भाव देखने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहे ।
किसान भाइयों राजस्थान हरियाणा की प्रमुख मंडियों (नोखा बीकानेर नागौर गंगानगर हनुमानगढ़ आदि)के भाव देखने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें हमारी कोशिश रहती है कि दिन भर होने वाली तेजी मंदीसे आपको अवगत करवाते रहें सीजन की शुरुआत हो चुकी है किस प्रकार आवक रही है किस प्रकार की क्वालिटी आ रही है सभी प्रकार की सूचनाएं आपको हमारी वेबसाइट पर मिलती रहेगी सभी प्रकार के भाव देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर विजिट करें
http://www.mandibhavrajasthan.com
☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️
सभी मंडियों के ताजा भाव
AAJ KE MOTH BHAV 24 MARCH 2023
AAJ KE METHI BHAV 24 MARCH 2023
AAJ KE GUAR BHAV 24 MARCH 2023
AAJ KE SARSO BHAV 24 MARCH 2023
आज के इशबगोल भाव 24 मार्च 2023
आज के जीरा भाव 24 मार्च 2023
AAJ KE JIRA JEERA BHAV 24 MARCH 2023

सरसो विदेशी बाजारों का समर्थन न मिलने से सरसो के भाव आज स्थिर से कमजोर हुए। अंतरास्ट्रीय बाजार मन्दी के डर से फिलहाल पैनिक मोड में है। तेल में ग्राहकी का अभाव और खल में मांग। बनी रहने से सरसो में बड़ी गिरावट नहीं आयी। अंतराष्ट्रीय बाजार में गिरावट को देख अब मिल वाले भी खरीदारी से बच रहे हैं। सरसो की की दैनिक आवक आज बढ़कर 11 लाख बोरी पहुंची। राजस्थान जिलों में अभी सरसों कटाई का काम जोर-शोर पर चल रहा है वह फसल जब बाजार में आएगी तब भाव की दशा और दिशा तय करेगी तेल में कमजोर ग्राहकी विदेशी बाजारों के खराब सेंटीमेंट से सरसों की बढ़त पर लगाम लगा। इन स्तरों पर मुनफावसूली हो सकती है, लेकिन सरकार की एमएसपी पर खरीदारी आगे गिरावट पर लगाम देगी।

सोयाबीन अंतराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतों में गिरावट से सोयाबीन में दबाव। एमपी और महाराष्ट्र के प्लांटों ने आज भाव घटाए। सोया तेल में लगातार गिरावट से और सोयाबीन में पिछले दिनों आयी बढ़त से क्रशिंग मार्जिन घटी। डीओसी की एक्सपोर्ट मांग की भरपाई करने के लिए प्लांट सोयाबीन की क्रशिंग कर रहे हैं। इसलिए सिर्फ जरूरत अनुसार ही माल पकड़ रहे हैं। ब्राजील में सोयाबीन उत्पादन बढ़ने का अनुमान और आर्थिक मंडी की घबराहट से बाजार पैनिक में है। इन स्तरों पर सोयाबीन में रुकावट आ सकती है।

सोया तेल सीबोट सोया तेल में आज 3.50 रुपये प्रति किलो की गिरावट अमेरिकी बैंकिंग संकट और अब ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद दहशत में वैश्विक बाजार वित्तीय मंदी के डर से खाद्य तेल बाजारों पर दबाव बढ़ रहा है। इस सप्ताह अब तक सीबोट सोया तेल 8% या 8 रुपये प्रति किलो से अधिक गिर चुका है। कांडला सोया हालांकि केवल 2 रुपए किलो ही टुटा है। सॉल्वेंट प्लांट्स ने भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट की तुलना में कीमतों में ज्यादा भाव नहीं घटाए। कृषि बाजार भाव सर्विस ने पहले ही अपना विचार व्यक्त कर दिया था कि सोया तेल जल्द ही 1000 के स्तर से नीचे गिर जाएगा जो अब दूर नहीं है। व्यापारियों को किसी भी ताजा खरीदारी से बचना चाहिए क्योंकि सेंटीमेंट बहुत कमजोर है।

पाम तेल केएलसी आज फिर 3% से अधिक गिर गया। यूएस फेड द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी और कमजोर सीबीओटी सोया तेल से गिरावट बढ़ी। केएलसी इस सप्ताह अब तक 10% से अधिक या 7 रुपए/किलो गिर चुका है। हालांकि, कांडला पाम तेल की 2 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। कीमत में केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार की धारणा बहुत कमजोर है। इसलिए हम भारतीय बाजारों में इसका असर जारी रहेगा। जैसा कि  केएलसी 3400-3450 के स्तर का आजमा सकता है और कांडला पॉम 900 से नीचे फिसल सकता है। व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि जब तक सुधार की गुंजाइश न हो तब तक सिमित कारोबार करें।
*व्यापार अपने विवेक से करें*