आज के वायदा बाजार भाव ग्वार , जीरा सोना चांदी ओर मूंग ,तुवर रिपोर्ट AAJ KE VAYDA BAJAR BHAV ,TODAY LIVE NCDEX MCX RATE COMMODITIES

आज के वायदा बाजार भाव 7 जून 2023
अरंडी 5500
गिरावट 18

धनिया 6086
तेजी 30

ग्वार गम 10840
तेजी 6

ग्वार सीड 5472
तेजी 1

जीरा 46775
तेजी 375

कपास 1506
गिरावट 7

इसबगोल 23650
गिरावट 75

कच्चा तेल 5907

सोना 59963

कॉटन कैंडी
59680
गिरावट 160

चांदी 72996

नोट खबर लिखने तक सभी भाव व्यापार चालू था भाव कभी भी बदल सकते हैं

*आवक के दबाव से मूंग में लिवाल सुस्त नई दिल्ली उत्पादक मंडियों में ग्रीष्म कालीन मूंग की आवक का  दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से मूंग की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा। उत्तरप्रदेश के साथ साथ अब पंजाब की मंडियों में नई मूंग की आवक बढ़ने से लगी है। जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ने लगा है। दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली मूंग में आज 100/125 रुपए प्रति क्विटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 7450/7625 रुपए व कानपुर लाइन 7300/7325 रुपए प्रति क्विटल रह गयी।*

*मांग कमजोर रहने से मध्य प्रदेश की मंडियों में आज मूंग की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विटल की गिरावट दर्ज कमी गयी और इस गिरावट के साथ भाव हरदा 7200/7450 रुपए व खिरकिया 7200/7300 रुपए प्रति क्विटल रह गयी। इस प्रकार पंजाब की जगराओं मूंग में आज 200 रुपए प्रति क्विटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव 7700/8000 रुपए प्रति क्विटल रह गई आवक का दबाव बढने व कमजोर मांग के चलते आगे मूंग की कीमतो मे और गिरावट आ सकती है।*
*
*ग्राहकी सुस्त बनी रहने से मसूर की कीमतों में गिरावट मुंबई उत्पादक मंडियों में मसूर की उपलब्धता बनी रहने व बिकवाली का दबाव बढ़ने से मसूर की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा। मसूर दाल में मांग सुस्त बनी रहने से मसूर में दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी हुई है। जिस कारण मसूर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। घरेलू फसल का दबाव बना से आयातित मसूर में भी ग्राहकी का अभाव हुआ है। ग्राहकी सुस्त बनी रहने सें आयातित मसूर की कीमतों में आज कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव मुंबई मुंद्रा 5650/75 रुपए व हजीरा 5750/5775 रुपए प्रति क्विटल पर स्थिर रह गयी । लिवाली कमजोर बनी रहने से दिल्ली मसूर की कीमतों में आज 50/75 रुप प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव 5850/5900 रुपए प्रति क्विटल रह गयी।*

*बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से मध्य प्रदेश मंडियों में आज मसूर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सागर 5200/5400 रुपए दमोह 5200/5450 रुपए व कटनी 5900 रुपए प्रति क्विटल रह गयी। इसी प्रकार बिहार मसूर की कीमतों में भी 50 रुपए प्रति क्विटल मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव 5800/5900 रुपए प्रति क्विटल रह गयी। मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ जारी रहेगी।*
*व्यापार अपने विवेक से करें* 
*

error: Content is protected !!