Today Gold Price: सोना खरीदने की सोच रहे है तो अभी है बढ़िया मौका, सोने की कीमतों में कई दिनों से गिरावट जारी

Today Gold Price: देश में सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। खासतौर पर शुक्रवार 28 जून को सोने की कीमतों में फिर से कमी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,870 रुपये तक गिर गई, जबकि मुंबई में यह 71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज सोने के भाव में पूरे 500 रुपये की कमी आई है।

दिल्ली और मुंबई में सोने के नए रेट

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 65,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में, 22 कैरेट सोने का भाव 65,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने का भाव 71,720 रुपये है।

अहमदाबाद में भी सोने की कीमतों में गिरावट

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है और 24 कैरेट सोने की कीमत भी 71,770 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस प्रकार सोने की कीमत में अहमदाबाद में भी कमी देखी जा रही है।

अन्य प्रमुख शहरों में सोने के दाम

चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,240 रुपये है और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 72,270 रुपये है। कोलकाता, गुरुग्राम, लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर, पटना, भुवनेश्वर और हैदराबाद में भी सोने के दाम में समान रूप से गिरावट आई है। यह स्थिति इन्वेस्टर्स के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

चांदी के दाम में स्थिरता

इसके विपरीत चांदी की रिटेल कीमत में तुलना करके देख़े तो स्थिरता बनी हुई है, जो कि 89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस स्थिरता के बावजूद निवेशकों की निगाहें सोने की कीमतों पर टिकी हुई हैं, जिसमें आगे भी गिरावट आ सकती है।

क्या हो सकते हैं इस गिरावट के कारण?

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में उथल-पुथल और मुद्रास्फीति की दरों में परिवर्तन सोने के भाव में इस गिरावट के प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा डॉलर की मजबूती भी सोने की कीमत पर असर डाल रही है।

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon