मक्का के वैश्विक उत्पादन में भारी बढ़ोत्तरी होने का अनुमान

किसान भाईयों आज आपके लिए मक्का के वैश्विक उत्पादन में भारी बढ़ोत्तरी होने का अनुमान


वैश्विक स्तर पर मक्का का कुल उत्पादन 2022-23 सीजन के 115 करोड़ टन से उछलकर 2023-24 के सीजन में 120.80 करोड़ टन के स्तर पर पहुंचने का अनुमान लगाते हुए इंटरनेशनल ग्रेन्स कौंसिल (आईजीसी) ने कहा है कि यह आंकड़ा 2021-22 सीजन के उत्पादन 122.10 करोड़ टन से कम लेकिन 2020-21 सीजन के उत्पादन 113.70 करोड़ टन से काफी अधिक है। ब्राजील में इस बार मक्का का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान है। मक्का के शीर्ष उत्पादक देशों में अमरीका, चीन, ब्राजील, अर्जेन्टीना, यूक्रेन, रूस एवं भारत आदि शामिल है। इसमें सिर्फ चीन को छोड़कर अन्य देशों से मक्का का निर्यात भी होता है।आईजीसी की रिपोर्ट के अनुसार उत्पादन में शानदार बढ़ोत्तरी होने के बावजूद मक्का के वैश्विक निर्यात में ज्यादा इजाफा नहीं हो पाएगा।2022-23 के सीजन में इसका निर्यात 17 करोड़ टन पर सिमटने की संभावना है जबकि 2023-24 के सीजन में यह सुधरकर 17.20 करोड़ टन पर पहुंच सकता है।इससे पूर्व 2021-22 के सीजन में 17.90 करोड़ टन तथा 2020-21 के सीजन में 18.80 करोड़ टन मक्का का आयात-निर्यात हुआ था। लेकिन मक्का की वैश्विक खपत काफी बढ़ने की उम्मीद है। 2023-24 के सीजन में इसकी मात्रा बढ़कर 120.20 करोड़ टन पर पहुंचने का अनुमान है जो 2022-23 सीजन की संभावित खपत 117.30 करोड़ टन से करीब 3 करोड़ टन ज्यादा है। इससे पूर्व 2021-22 के सीजन में 121.90 करोड़ टन तथा 202021 के सीजन में 115.60 करोड़ टन मक्का की वैश्विक खपत हुई थी। उत्पादन की तुलना में खपत कम होने से वैश्विक बकाया स्टॉक में स्वाभाविक रूप से इजाफा हो जाएगा। आईजीसी के अनुसार 2022-23 सीजन के अंत में मक्का का वैश्विक बकाया अधिशेष स्टॉक 25.80 करोड़ टन रहने की संभावना है जो 2023-24 के सीजन में बढ़कर 26.40 करोड़ टन पर पहुंचने के आसार हैं। इससे पूर्व यह स्टॉक 202122 में 28.10 करोड़ टन एवं 2020-21 में 27.90 करोड़ टन दर्ज किया गया था।

error: Content is protected !!